इंदौर में पिकनिक मनाने गए बच्चों से भरी बस पलटी, 13 बच्चे घायल, एक का हाथ कटा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 1, 2023, 02:44 PM IST

Indore: बताया जा रहा है कि बस में कई बच्चे मौजूद थे, जो घायल हो गए। इसके बाद बच्चों को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा जागमेट पिकनिक स्पॉट के पास हुआ।

Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां 1 अक्टूबर की दोपहर एक स्कूल बस पलट गई। बताया जा रहा है कि बस में कई बच्चे मौजूद थे, जो घायल हो गए। इसके बाद बच्चों को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा जागमेट पिकनिक स्पॉट के पास हुआ।

School Bus

इंदौर में स्कूल बस पलटी

जानकारी के मुताबिक, स्कूल बस बच्चों को लेकर पिकनिक गई हुई थी, उसी समय यह हादसा हुआ, जिसमें कई बच्चों के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे खरगोन के हैं। मौके पर भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही कई अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

End of Feed