Indore Police Cobra Bite: इंदौर के सदर बाजार क्षेत्र में शनिवार रात लगभग 9 बजे फर्स्ट बटालियन के आरक्षक संतोष चौधरी की सांप पकड़ते समय कोबरा ने डसने से दुखद मृत्यु हो गई। घटना घोड़ों के अस्तबल में हुई थी, जहां अधिकारियों की सूचना मिलने पर संतोष वहां पहुंचे थे।
कोबरा के काटने से पुलिस कांस्टेबल की मौत
ऐसे में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन एंटी-वेनम प्रभावी न हो सका और उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस में 17 साल से सेवा देने वाले संतोष कई बार सांप पकड़ने का अनुभव रखते थे। इस हादसे से उनकी पत्नी, बेटा, बेटी और सहकर्मियों में भारी शोक छाया हुआ है।
