Bhopal: राखी के फेस्टिवल में स्पीड पोस्ट सेवा पर भारी भीड़, सर्वर स्लो होने से बढ़ी परेशानी

राखी भेजने के लिए स्पीड पोस्ट सेवा की मांग इस वर्ष भोपाल में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। सर्वर की तकनीकी दिक्कतों के बावजूद डाकघरों में भारी भीड़ उमड़ रही है, जिससे बुकिंग प्रक्रिया सुस्त हो गई है। पिछले 10 दिनों में ही 55,000 से अधिक लोग स्पीड पोस्ट कराने पहुंचे हैं।

Rakhi Delivery Postal Service Issues: भोपाल के डाकघरों में राखी भेजने के लिए स्पीड पोस्ट सेवा की मांग में जबरदस्त इजाफा देखा जा रहा है। हाल ही में डाक विभाग के नए सॉफ्टवेयर आईटी 2.0 में तकनीकी समस्याएं आने के कारण सर्वर बार-बार डाउन हो रहा था, जिससे बुकिंग प्रक्रिया काफी धीमी हो गई। जहां पहले स्पीड पोस्ट की बुकिंग दो मिनट में हो जाती थी, वहीं अब इसमें 15 मिनट तक लग रहे हैं।

Heavy Rush for Rakhi Speed Post in Bhopal (Representative Photo: Canva)

भोपाल में राखी स्पीड पोस्ट के लिए भारी भीड़ (सांकेतिक फोटो: Canva)

बुधवार को सर्वर चालू होने के बावजूद कामकाज पूरी तरह सामान्य नहीं हो सका। सेंट्रल टीटी नगर पोस्ट ऑफिस में राखी भेजने के लिए तीन विशेष काउंटर खोले गए हैं, फिर भी भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही। शहर के 55 डाकघरों और उपडाकघरों में पिछले 10 दिनों में करीब 55,000 लोग स्पीड पोस्ट कराने पहुंचे हैं। कतार में खड़े लोगों ने बताया कि सर्वर की बार-बार खराबी के कारण उन्हें कई बार लौटना पड़ा।

End of Feed