Harda Factory Blast: हरदा में पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट से दहला इलाका, 10 की मौत, 175 घायल, इंदौर से 26 एंबुलेंस रवाना

  • Agency by: भाषा
  • Updated Feb 25, 2024, 02:03 PM IST

Harda Firecracker Factory Blast:एमपी के हरदा पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड में 10 लोगों की मौत हुई है और 175 लोग घायल हैं। इंदौर से 26 एंबुलेंस और दमकल की 10 गाड़ियों को मौके के लिए रवाना किया गया।

Harda Factory Accident: हरदा शहर में मंगलवार को एक पटाखा कारखाने में भीषण विस्फोट के बाद राहत और बचाव कार्य में मदद के लिए इंदौर के जिला प्रशासन ने 26 एंबुलेंस और दमकल की 10 गाड़ियों को मौके के लिए रवाना किया। जिलाधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि हमने 26 एंबुलेंस और दमकल की 10 गाड़ियां हरदा के लिए रवाना की हैं। पटाखा कारखाने में हुये विस्फोट में 10 लोगों की मौत हुई है और 175 लोग घायल हुए हैं। सभी के समुचित इलाज के लिए तत्परता से प्रसास किए जा रहे हैं। वहीं, घायलों को एयर लिफ्ट कर भोपाल एम्स में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। एम्स को तत्काल प्रभाव से अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।

Harda Fire Cracker Factory Blast

हरदा अग्निकांड

इंदौर के अस्पतालों में बेड आरक्षित

उन्होंने बताया कि पटाखा कारखाने में हुए विस्फोट में घायल लोगों को भर्ती करने के लिए इंदौर के अलग-अलग अस्पतालों में करीब 70 बिस्तर आरक्षित किए गए हैं और चिकित्सा अमला इनके इलाज के लिए तैयार है। इंदौर से हरदा करीब 150 किलोमीटर दूर है।

End of Feed