Bhopal: बिजली की समस्या से निपटने के लिए विभाग का बड़ा कदम, 39 नए वाहनों से घटेगा रिस्पांस टाइम

38 वाहनों की संख्या बढ़कर अब 77 होगी, कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी | दैनिक भास्कर भीषण गर्मी और मानसून के दौरान होने वाली बिजली की समस्या से निपटने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ऊर्जा विभाग ने 39 नए फ्यूज ऑफ कॉल्स वाहनों को जोड़ने का फैसला लिया है। इसके साथ ही वाहनों की संख्या बढ़ककर 77 हो जाएगी, जिससे रिस्पांस समय में कमी आएगी और जल्द से जल्द लोगों की समस्या का निपटारा होगा।

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भीषण गर्मी के बीच बिजली की समस्या बढ़ती जा रही है। मानसून के दौरान यह समस्या और अधिक हो जाएगी। इस समस्या से निपटने के लिए और बिजली को लेकर लगातार आ रही है जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए ऊर्जा विभाग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मानसून सीजन में शिकायतों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए, विभाग ने भोपाल सिटी सर्कल को 39 नए फ्यूज ऑफ कॉल्स (एफओसी) वाहन प्रदान करने का निर्णय लिया है।

Bhopal News

बिजली की समस्या से निपटने के लिए विभाग का बड़ा कदम

एफओसी वाहनों की संख्या बढ़ेगी

End of Feed