भोपाल के रशीदिया स्कूल में महिला टीचर ने पढ़ी नमाज, वायरल हुआ वीडियो, मचा बवाल

  • Authored by: मकरंद कालेEdited by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 1, 2023, 01:21 PM IST

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सीएम राइज स्कूल का दर्जा प्राप्त रशीदिया स्कूल में एक टीचर के नमाज पढ़ने के बाद बवाल शुरू हो गया है। हिंदूवादी संगठनों ने कहा कि अगर टीचर पर कार्रवाई नहीं हुई तो स्कूल में हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा।

भोपाल: राजधानी के सीएम राइज स्कूल का दर्जा प्राप्त रशीदिया स्कूल (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरखेड़ी) के अंदर एक शिक्षिका के नमाज पढ़ने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्राइमरी क्लास‌ की एक शिक्षिका क्लास के अंदर नमाज पढ़ते हुए दिख रही है, जबकि क्लास रूम से बच्चे नदारद हैं। आरोप है कि शिक्षिका ने नमाज पढ़ने के लिए पहले बच्चों को क्लास रूम से बाहर भेज दिया।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद बवाल हो गया, हिंदूवादी संगठनों ने इसका विरोध जताना शुरू कर दिया। संस्कृति बचाओ मंच संगठन ने चेतावनी दी कि अगर शिक्षिका पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह सभी स्कूलों में जाकर आग्रह करेंगे की हर मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ किया जाए। हिंदूवादी संगठनों ने आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

End of Feed