देश की पहली चीता सफारी श्योपुर के कुनो नेशनल पार्क में एक मादा चीता शाशा की तबियत खराब होने की खबर के सामने आने के बाद श्योपूर के आदिवासी विकास खण्ड कराहल के लोग भी दुखी नजर आए। एक तरफ़ कुनो नेशनल में बीमार मादा चीता शाशा का किडनी इंफेक्शन को लेकर विशेषज्ञों की निगरानी में डॉक्टरों की टीम इलाज करने में जुटी है, तो वहीं दूसरी ओर श्योपुर के कराहल इलाके में बीमार हुई चीता शाशा के लिए दुआओं का सिलसिला शुरू हो गया है।। किडनी के संक्रमण से ग्रसित मादा चीता शाशा के बेहतर स्वास्थ्य के लिए कराहल के रहवासी प्रथानाएं कर रहे हैं।। बीमार मादा चीता साशा के लिए कराहल के चिंताहरण हनुमान मंदिर में विशेष पूजा की जा रही है।। मादा चीता को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए कुनो नेशनल पार्क से लगे हुए कराहल में रामायण पाठ की शुरुआत की गई है।। साशा के लिए दुआएं करने वाले युवाओ का कहना है क प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्योपुर के कराहल को चीता परियोजना देकर श्योपुर को भारत के नक्शे पर एक नई पहचान देने के साथ इलाके के लोगो को रोजगार के अवसर प्रदान किये हैं।। ऐसे में मादा चीता शाशा के बीमार होने से एक तरफ सरकार भी चिन्तित है तो दूसरी ओर श्योपुर के लोग भी दुखी है।।डीएफओ पीके वर्मा ने जानकारी दी कि मादा चीता की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है।। उसकी रिपोर्ट भी धीरे धीरे नार्मल हो रही है।
कुनो नेशनल पार्क में मादा चीता की तबीयत बिगड़ी, आसपास के गांवों में दुआओं का दौर
- Authored by: मकरंद काले
- Updated Feb 2, 2023, 10:25 AM IST
कुनो नेशल पार्क में एक मादा चीता की तबीयत खराब हो गई। नेशनल पार्क के अधिकारियों का कहना है कि अब पहले से तबीयत में सुधार है।
End of Feed
