डबल डेकर बस में सफर करेंगे इंदौरवासी, एक साथ इतने यात्री कर सकेंगे यात्रा; रूट का करें इंतजार

एमपी के इंदौर शहर में जल्द ही डबल डेकर बस दौड़ती नजर आएगी। अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (एआईसीटीएसएल) इन बसों का संचालन करेगी।

Indor Double-Decker Bus Service: इंदौर भारत का सबसे साफ शहर है। यहां नवाचार की संभावनाएं कभी खत्म नहीं होती। नित शहर के साथ नए अध्याय जुड़ते जा रहे हैं। यातायात के लिहाज से लोगों की सुविधाओं का खासा मजबूत किया जा रहा। मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि इंदौर जल्द ही एक डबल-डेकर बस सेवा की शुरुआत का गवाह बनेगा, जो भारत में टियर-टू शहर के लिए पहली बार होगा। पुष्यमित्र भार्गव ने रविवार को घोषणा करते हुए कहा कि अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (एआईसीटीएसएल) बस का संचालन करेगी। ट्रायल रन और रूट फाइनल होने के बाद सार्वजनिक उपयोग के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है।

एक बस में बैठेंगे 60 यात्री

इन बसों में यात्रियों की क्षमता करीब 60 है। यह राज्य और देश के किसी भी टियर-टू शहर में पहली ऐसी बस होगी। मेयर ने बताय कि लंबे समय से यह पहल की जा रही थी। लेकिन, अब शहरवासियों का इंतजार खत्म होने वाला है। फिलहाल, इंदौर में केवल एक डबल डेकर बस लाई गई है। माना जा रहा है कि एक सप्ताह के भीतर इसका रूट तय कर लिया जाएगा। अगर, यह सेवा सफल साबित होती है तो मांग को पूरा करने के लिए अतिरिक्त बसें शुरू की जाएंगी।

End of Feed