मुख्यमंत्री ने कर ली सवारी, जानें आप कब से ले पाएंगे भोपाल मेट्रो के सफर का आनंद

मध्य प्रदेश को हिंदुस्तान का दिल कहा जाता है और राजधानी भोपाल, मध्य प्रदेश का दिल है। भोपाल को अब भी अपनी पहली मेट्रो ट्रेन का इंतजार है। हालांकि, भोपालवासियों का यह इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ट्रायल रन के दौरान भोपाल मेट्रो का सफर किया है और यह भी बता दिया कि कब भोपालवासी इसका सफर कर पाएंगे।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल भी जल्द ही देश के मेट्रो मैप में अपना नाम दर्ज कराने वाला है। भोपाल मेट्रो का यहां के निवासियों को लंबे समय से इंतजार है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार 27 जुलाई को निर्माणाधीन भोपाल मेट्रो का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुभाष नगर स्टेशन से AIIMS और AIIMS से कमलापति स्टेशन तक तीन कोच की मेट्रो ट्रेन में सवारी (Test Ride) भी की। इस दौरान उन्होंने भोपाल मेट्रो के अंदर मिलने वाली सुविधाओं का भी जायजा लिया। अब आपने जेहन में प्रश्न होगा कि मुख्यमंत्री साहब ने तो सवारी कर ली, हमें कब भोपाल मेट्रो के सफर का आनंद मिलेगा? तो चलिए इस बारे में जानते हैं -

Bhopal Metro OfficialMPMetro

CM मोहन यादव ने कर ली सवारी अब भोपालवासी जल्द ही मेट्रो का सफर करेंगे (फोटो - x.com/OfficialMPMetro)

मुख्यमंत्री ने इस दौरान उम्मीद जताई कि सुभाष नगर से AIIMS तक का प्रायोरिटी कॉरिडोर इस साल अक्टूबर तक ऑपरेशनल हो जाएगा। यानी CM मोहन यादव के अनुसार इस साल अक्टूबर तक आपको भोपाल मेट्रो में सफर का अवसर मिल सकता है।

End of Feed