Jul 29, 2025

ये हैं दिल्ली के 10 सबसे सस्ते बाजार, यहां से शॉपिंग का मजा ही आ जाएगा

Digpal Singh

​सरोजनी नगर मार्केट​

सरोजनी नगर बाजार दिल्ली के सबसे सस्ते बाजारों में से एक है, जो अपने ट्रेंडी और अफोर्डेबल कपड़ों के साथ ही फैशन एक्ससरीज के लिए जाना जाता है।

Credit: Twitter

​जनपथ मार्केट​

दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस में मौजूद जनपथ मार्केट में हर तरह के कलरफुल अफोर्डेबल कपड़े और फैशन सामग्री मिल जाती है।

Credit: Twitter

​चांदनी चौक​

यह दिल्ली का ऐतिहासिक बाजार है। यहां पर पारंपरिक भारतीय सामान, जैसे कपड़े, ज्वेलरी, मसाले आदि तो मिलते ही हैं, यह इलाका अपने स्वादिष्ट ट्रेडिशनल फूड के लिए भी मशहूर है।

Credit: Twitter

​लाजपत नगर मार्केट​

लाजपत नगर मार्केट भारतीय कपड़ों, एक्ससरीज और अपने स्ट्रीट फूड के लिए मशहूर है। यहीं पर डोल्मा आंटी के मशहूर मोमोज भी मिलते हैं।

Credit: Twitter

You may also like

इस नदी में कभी मत नहाना, मौत को न्योता म...
किस जिले में पड़ती है महुआ विधानसभा, जहा...

​लाल क्वार्टर, कृष्णा नगर मार्केट​

पूर्वी दिल्ली में प्रीत विहार के पास लाल क्वार्टर, कृष्णानगर मार्केट में ट्रेडिशनल और ट्रेंडी कपड़ों के कई विकल्प मिल जाते हैं।

Credit: Twitter

​पहाड़गंज​

पहाड़गंज की मार्केट दिल्ली वासियों के लिए एक बजट फ्रेंडली मार्केट है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास इस मार्केट में हैंडिक्राफ्ट, कपड़े और एक्ससरीज मिलती हैं।

Credit: Twitter

​करोल बाग​

करोल बाग की मार्केट दिल्ली ही नहीं देशभर में मशहूर है। यहां पर कई तरह के प्रोडक्ट्स मिल जाते हैं, जिसमें कपड़े, एक्ससरीज, घर का सामान, इलेक्ट्रॉनिक सामान और ऑटोमोबाइल प्रोडक्ट्स भी यहां मिलते हैं।

Credit: Twitter

​पालिका बाजार​

कनॉट प्लेस में मौजूद इस अंडरग्राउंड मार्केट में इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्स से लेकर कपड़े और एक्ससरीज तक मिलते हैं। लेकिन आपको यहां से सामान खरीदना है तो अच्छे से मोल-भाव कर लें।

Credit: Twitter

​कमला नगर मार्केट​

दिल्ली यूनिवर्सिटी के पास कमला नगर मार्केट कॉलेज स्टूडेंट्स के बीच काफी मशहूर है। यहां पर अफॉर्डेबल शॉपिंग के कई विकल्प मौजूद हैं। खासतौर पर कपडों और स्ट्रीट फूड के लिए यहां लोग आते हैं।

Credit: Twitter

​दिल्ली हाट​

दिल्ली हाट को सस्ता तो नहीं कहा जा सकता, लेकिन यहां पर तमाम राज्यों के हैंडिक्राफ्ट और कल्चरल प्रोडक्ट्स मिल जाते हैं।

Credit: Twitter

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: इस नदी में कभी मत नहाना, मौत को न्योता मिलेगा यहां

ऐसी और स्टोरीज देखें