एमपी में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और विचारों को संरक्षित करने की पहल; गीता भवन और सांदीपनि विद्यालय की रखी जा रही नींव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पटना में आयोजित सांस्कृतिक सम्मेलन में कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और हमारे पूर्वजों ने लोकतंत्र की नींव इतनी मजबूती से रखी कि यह अब एक विशाल वटवृक्ष बन गया है। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण वास्तविक अर्थों में लोकतंत्र के समर्थक थे और उनके विचार हमारी सांस्कृतिक विरासत का अमूल्य हिस्सा हैं।

CM Mohan Yadav Cultural Conference: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। हमारे पूर्वजों ने लोकतंत्र की नींव इतनी मजबूती से रखी कि यह अब एक विशाल वटवृक्ष के रूप में विकसित हो गया है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण वास्तविक अर्थों में लोकतंत्र के समर्थक थे और अपने राज्य प्रशासन में सभी विचारों को समान महत्व देते थे। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि उनकी सरकार भगवान श्रीकृष्ण के मार्गदर्शन को अपनाते हुए काम कर रही है।

Foundation of Geeta Bhawan and Sandipani Vidyalaya in MP

एमपी में गीता भवन और सांदीपनि विद्यालय की नींव

भगवान श्रीकृष्ण के विचार हमारी सांस्कृतिक विरासत और अमूल्य पूंजी हैं। मध्य प्रदेश और पूरे देश में सरकार श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़े स्थलों को चिन्हित कर उन्हें विकसित कर रही है। इस दिशा में श्रीकृष्ण के लीलास्थलों को तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने का कार्य भी किया जा रहा है। डॉ. यादव यह बातें रविवार को पटना (बिहार) में आयोजित ‘सांस्कृतिक सम्मेलन’ में कही, जहां उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के विचारों पर जन समरस कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके अलावा उन्होंने अखिल भारतीय यादव महासभा अहीर, बिहार इकाई द्वारा आयोजित समाज सुधार श्रृंखला में भी भाग लिया और समाज सुधार की दिशा में अपने दृष्टिकोण साझा किए।

End of Feed