खरीदारी करने निकले सीएम डॉ. मोहन यादव, दशहरे के लिए खरीदा कुर्ता, बोले - बचत उत्सव है GST 2.0

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भोपाल के चौक बाजार पहुंचे। यहां उन्होंने व्यापारियों से बात की और जीएसटी 2.0 को लेकर जनता को जागरुक भी किया। उन्होंने GST 2.0 को बचत उत्सव बताया।

भारत में आज यानी सोमवार 22 सितंबर से GST 2.0 की शुरुआत हो गई है। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल के चौक बाजार में खरीदारी की और UPI से उसका पेमेंट भी किया। उन्होंने चौक बाजार में घूम-घूमकर व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और जनता से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने व्यापारियों को स्वदेशी अपनाने को कहा और उन्हें जीएसटी 2.0 की बधाई दी। इस दौरान खरीदारी कर रही महिलाओं ने सीएम को बताया कि उन्हें जीएसटी 2.0 का बड़ा फायदा मिला है।

CM dr mohan yadav gst.

GST 2.0 पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जनता को दी बधायी

खरीदारी के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जीएसटी 2.0 के मद्देनजर आज का दिन एक बचत उत्सव है। मैं खुद बाजार में संवाद करने आया हूं। मुझे यहां बहनों ने बताया कि उन्होंने नवरात्रि के साथ-साथ करवाचौथ-दशहरे-दीपावली की शॉपिंग भी की है। एक महिला ने बताया कि उसकी बहन का पहला करवाचौथ है, उसने उसके लिए एक साड़ी पसंद की है। उसे जीएसटी 2.0 का फायदा मिला है। मैंने खुद भी दशहरे के लिए कुर्ता खरीदा है। हम और हमारे मित्र बाजार में खरीदारी कर रहे हैं।

End of Feed