एमपी में डिजिटल उड़ान की ओर कदम; सरकार 94,234 छात्रों को देगी लैपटॉप के लिए ₹25,000 का प्रोत्साहन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 4 जुलाई, शुक्रवार को प्रदेश के 94,234 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने हेतु ₹25,000-₹25,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान करेंगे। यह राशि कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर, भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के दौरान छात्रों के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 4 जुलाई को मध्यप्रदेश के 94,234 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि ट्रांसफर करने की घोषणा की है। यह सहायता "प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना" के अंतर्गत दी जा रही है, जिसके लिए राज्य सरकार ने 238 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है। इस योजना का लाभ उन्हें मिलेगा जिन्होंने मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की कक्षा 12वीं की परीक्षा में 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

CM Mohan Yadav

सीएम मोहन यादव (फाइल फोटो)

छात्रों को यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी ताकि वे अपनी आवश्यकता अनुसार लैपटॉप खरीद सकें। मुख्यमंत्री ने इसे केवल वित्तीय सहायता नहीं, बल्कि राज्य की प्रतिभा को सम्मानित करने का माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में तकनीक सफलता की कुंजी है और एक लैपटॉप छात्रों को उनके शैक्षणिक व करियर लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहयोग करेगा।

End of Feed