MP News: विदेश दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री करेंगे कैबिनेट मीटिंग, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्पेन और दुबई के विदेश दौरे से लौटने के बाद कैबिनेट बैठक में मंत्रियों को वहां प्राप्त निवेश प्रस्तावों की विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे। इसके अलावा, वे प्रदेश के विकास से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे।

Bhopal News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने हालिया स्पेन और दुबई दौरे से लौटने के बाद आज मंत्रालय में एक महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में वह विदेश यात्रा के दौरान मिले करीब 11 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को मंत्रिपरिषद के सामने रखेंगे। इसके साथ ही राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए इनवेस्टमेंट लोकेशन पर भी चर्चा की जाएगी।

mohan yadav cabinet meeting

आज कैबिनेट मीटिंग में इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा (फाइल फोटो | PTI)

निवेश के साथ विकास योजनाओं पर भी फोकस

बैठक में जहां एक ओर विदेशी निवेश प्रस्तावों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी, वहीं मुख्यमंत्री प्रदेश के समग्र विकास, इंफ्रास्ट्रकचर सुधार और औद्योगिक संभावनाओं पर भी मंत्रियों से राय लेंगे। यह निवेश न केवल प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी खोलेगा।

End of Feed