Chhindwara Cough Syrup: नागपुर अस्पताल से 2 बच्चे डिस्चार्ज, 6 बच्चों का इलाज जारी; 4 मासूम वेंटिलेटर पर

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में परासिया गांव में कोल्ड्रिफ कफ सिरफ पीने से बीमार हुए 14 बच्चों में से 2 बच्चों को ठीक होने के बाद घर भेज दिया गया है। हालांकि चार बच्चे अभी भी वेंटिलेटर पर ही है। इस मामले में अब तक 6 बच्चों की मौत हो चुकी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और कोल्ड्रिफ कफ सिरप को मध्य प्रदेश में बैन कर दिया गया है।

Chhindwara Cough Syrup: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में कोल्ड्रिप कफ सिरप मामले में अस्पताल में भर्ती बच्चों में से 2 को डिस्चार्ज कर दिया गया है। दोनों बच्चे ठीक होकर घर लौट गए हैं। हालांकि चार बच्चे अभी भी वेंटिलेटर पर हैं और दो अन्य बच्चों की भी तबीयत खतरे से बाहर बताई जा रही है। छिंदवाड़ा के परसिया में इस कफ सिरप को पीने से बीमार 14 बच्चे बीमार हुए थे। जिनको नागपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिनमें से 6 बच्चों की अब तक मौत हो चुकी है। अस्पताल में भर्ती 6 बच्चों का इलाज जारी है।

Cough Syrup

छिंदवाड़ा कफ सिरप मामले में 2 बच्चे डिस्चार्ज (सांकेतिक फोटो|istock)

कफ सिरप पीने के बाद बिगड़ी तबीयत

नागपुर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के अनुसार एमपी के परासिया गांव में बच्चों को पिछले 15 से 20 दिनों के बीच यह कोल्ड्रिफ कफ सिरप दिया गया था। जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। प्राथमिक जांच में कफ सिरप को ही बच्चों की तबीयत बिगड़ने का संभावित कारण माना जा रहा है। इस घटना के बाद नागपुर नगर निगम ने सभी डॉक्टरों को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिसमें पांच साल से कम उम्र के बच्चों को किसी भी तरह का कफ सिरप न देने की सलाह दी गई है।

End of Feed