छतरपुर में दिनदहाड़े दहशत! हथियारबंद गैंग ने किया मां-बेटियों का अपहरण, हिरासत में 5 आरोपी

Chhatarpur News Today: छतरपुर में लवकुशनगर थाना क्षेत्र के सुमेड़ी गांव में 12 से अधिक हथियारबंद बदमाशों ने महिला और उसके दो बच्चों का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया। इस दौरान आरोपियों ने गोलीबारी भी की। जिसमें उसका पति घायल हो गया।। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

Chhatarpur News: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले एक महिला और उसके दो बच्चों को दिनदहाड़े अपहरण हो गया। 12 से अधिक लोगों के एक समूह ने गोलीबारी करते हुए उनका कथित तौर पर अपहरण कर लिया। यह घटना थाना लवकुशनगर क्षेत्र के ग्राम सुमेड़ी में हुई। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कई राउंड गोलीबारी भी। जिसमें महिला का पति घायल हो गया।

Chhatarpur Abduction

छतरपुर में दिनदहाड़े अपहरण

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 5 टीम का गठन

लवकुश नगर के उपविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) नवीन दुबे ने बताया कि घटना के संबंध में पांच आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच विशेष टीम गठित की गई हैं और 10,000 रुपये के इनाम की घोषणा की गई है।

End of Feed