भोपाल रेप और ब्लैकमेलिंग मामले में प्रशासन की कार्रवाई, रेस्टोरेंट पर चला बुलडोजर

भोपाल में रेस्टोरेंट में रेप और ब्लैकमेलिंग मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। क्लब-90 के अवैध हिस्से को बुलडोजर से ढहा दिया गया है। सोमवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने यहां पहुंचकर निरीक्षण किया था। रेस्टोरेंट के लीज को रद्द करके प्रशासन ने कब्जे में ले लिया है।

भोपाल में लव जिहाद मामले में सोमवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। क्लब-90 पर बुलडोजर चलाकर अवैध हिस्सों को तोड़ दिया गया। रेस्टोरेंट भी सील कर दिया गया है। ये वही रेस्टोरेंट है जहां छात्राओं के साथ बलात्कार होता था। सोमवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने भी यहां पहुंचकर निरीक्षण किया था।

bulldozer action in Bhopal

भोपाल के क्लब 90 रेस्टोरेंट पर बुलडोजर एक्शन

भोपाल के दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग मामले में सोमवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की तीन सदस्यीय टीम इस रेस्टोरेंट में पहुंची थी। आरोपील इसी रेस्टोरेंट में पीड़िताओं को नशा देकर दुष्कर्म करते थे। इस बात का खुलासा मुख्य आरोपी फरहान और साहिल ने पुलिस की पूछताछ में किया था।

End of Feed