भोपाल

मध्य प्रदेश के इन जिलों में होगी मॉक ड्रिल; CM मोहन यादव ने अधिकारियों को दिए निर्देश

कल, यानी 7 मई को देश भर के 244 जिलों में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित होगी। जिसमें मध्य प्रदेश के भी कुछ जिले हैं। आज, मंगलवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसको लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।

Image

मुख्यमंत्री ने अधिकारियोें को निर्देश दिए (फाइल फोटो)

Photo : PTI

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कल होने वाली नागरिक सुरक्षा मॉकड्रिल के संबंध में जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए हैं।

मुख्यमंत्री ने मंत्री परिषद की बैठक से पहले संबोधन में जानकारी दी की वर्तमान राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय परिस्थितियों के दृष्टिगत प्रदेश के पांच शहरों क्रमशः इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और कटनी में कल मॉकड्रिल होगी।

कल, बुधवार को शाम 4 बजे से सायरन के माध्यम से खतरे की सूचना, ब्लैकआउट, प्रमुख संरचनाओं को सुरक्षित रखने, दुर्घटना की स्थिति में घायलों को सुरक्षित निकालने जैसी गतिविधियों की ड्रिल की जाएगी।

मध्यप्रदेश के इन पांच शहरों में कल होमगार्ड, एनडीआरएफ, एसडीईआरएफ और पुलिस के जवान मॉक ड्रिल करेंगे। यह मॉक ड्रिल केंद्र सरकार की तरफ से शाम तक जारी की जाने वाली गाइडलाइन के आधार पर होगी।

कैबिनेट ब्रीफिंग के दौरान नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मॉक ड्रिल को लेकर शाम तक भारत सरकार, राज्य सरकार को निर्देश दिया जाएगा, जिसमें आगे की रणनीति बताई जाएगी।

गौरतलब है कि गृह मंत्रालय के निर्देश पर 7 मई को देश भर के 244 जिलों में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित होगी इसमें मध्यप्रदेश के पांच नगरों क्रमशः इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और कटनी में मॉकड्रिल होगी।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article