MP बनेगा टेक्सटाइल हब, उद्योगपतियों को इनवेस्टमेंट का बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर देगी मोहन सरकार; रोजगार के खुलेंगे द्वार

BSL Global Outreach Summit 2025: नई दिल्ली में बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 के दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में हमारी सरकार निवेश का बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रही है। हम उद्योगों को शुरू करने के लिए हर प्रकार की मदद के साथ पानी-बिजली को लेकर सब्सिडी भी दे रहे हैं। हमारा लक्ष्य राज्य को टेक्सटाइल हब बनाना है, जिससे व्यापक तौर पर रोजगार का सृजन होगा और राज्य की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।

भोपाल : नई दिल्ली में बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 का आयोजन किया गया, जिसमें उद्योगपतियों के साथ राउंड टेबल चर्चा और वन-टू-वन संवाद के दौरान एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार उद्योगपतियों की हर तरह की मदद करने के लिए तैयार है। हम रोजगार परक उद्योग में काम करने वाली महिला के लिए 6 हजार रुपये प्रति वर्कर देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा मुझे गर्व है कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में व्यापार-व्यवसाय को रोकने वाले कानून बदले गए। हमने भी एमपी के उन 42 कानूनों को रद्द कर दिया जो व्यापार में अड़चनें पैदा करते थे। राज्य में उद्योग स्थापित करने के लिए 29 प्रकार की अनुमतियां लगती थीं। इन्हें पूरा करने में ही दो साल निकल जाते थे। हमने इन अनुमतियों को 29 से घटाकर 10 कर दिया। उद्योगों को शुरू करने के लिए मदद की जरूरत होती है। हम पानी-बिजली को लेकर सब्सिडी दे रहे हैं।

BSL Global Outreach Summit 2025

बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 के दौरान उद्योगपतियों से चर्चा करते सीएम मोहन यादव

सीएम ने कहा उद्योगपतियों से कहा कि अगर आप अपने रोजगार परक उद्योगों में महिलाओं को काम देते हैं तो हम दस साल तक 6 हजार रुपये प्रति महिला देने को तैयार हैं। मध्यप्रदेश सरकार की सारी छूटों को मिला दिया जाए तो रोजगार परक उद्योग के लिए यह 200 फीसदी हो जाती है। मेक इन इंडिया का सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा है। भारत में असीमित विविधताएं हैं। हमें प्रतिकूलताओं को पराजित करके अनूकूलता पर ध्यान देने की जरूरत है। हमारी सरकार हर सेक्टर को आगे बढ़ा रही है।

End of Feed