भोपाल बनेगा देश का नया स्पोर्ट्स साइंस हब, 25 करोड़ की लागत से जल्द बनेगा हाई-परफॉर्मेंस सेंटर

भोपाल में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए एक अत्याधुनिक स्पोर्ट्स साइंस और हाई-परफॉर्मेंस सेंटर की स्थापना की जा रही है। नाथू बरखेड़ा में बन रहा यह सेंटर खिलाड़ियों को वैज्ञानिक और तकनीकी आधार पर प्रशिक्षण देने का कार्य करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर शुरू हुई यह योजना, प्रदेश को खेलों के नए युग में ले जाने की दिशा में बड़ा कदम है।

Bhopal Sports Science Center: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में खेलों की दुनिया को एक नई दिशा देने की तैयारी चल रही है। नाथू बरखेड़ा में लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक स्पोर्ट्स साइंस एवं हाई-परफॉर्मेंस सेंटर की स्थापना हो रही है, जो खिलाड़ियों की वैज्ञानिक पद्धतियों पर आधारित तैयारी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

Bhopal to Become India's New Hub for Sports Science (Symbolic Photo Canva)

भोपाल बनेगा भारत का नया स्पोर्ट्स साइंस हब (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)

यह केंद्र मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की विशेष पहल पर विकसित किया जा रहा है, जो स्वयं खेलों के प्रति गहरी रुचि रखते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मानना है कि आज के समय में केवल पारंपरिक अभ्यास पर्याप्त नहीं है, बल्कि खिलाड़ियों को मानसिक, शारीरिक और तकनीकी रूप से भी सशक्त बनाना जरूरी है। खेल विशेषज्ञों का कहना है कि कई बार प्रतिभावान खिलाड़ी सिर्फ तकनीकी गलतियों, मानसिक दबाव या बार-बार लगने वाली चोटों के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर तक नहीं पहुंच पाते।

End of Feed