Bhopal: भोपाल में घर से बाहर जाने वाले ध्यान दें, अगले 27 दिनों के लिए यह रूट रहेंगे बंद, पढ़ें पूरा शेड्यूल

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 29, 2022, 04:21 PM IST

Bhopal : मेट्रो ट्रेन के स्टेशन के निर्माण के लिए 27 दिन तक प्रेस कॉम्प्लेक्स तिराहे से एसबीआई बैंक तक का मार्ग बंद रहेगा। एमपी नगर से सुभाष नगर की ओर जाने वाला ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। गायत्री मंदिर से गणेश मंदिर के बीच बन रहे जीजी फ्लाईओवर की गर्डर लॉन्चिंग का काम अब होना है। जिसके तहत मानसरोवर कॉम्प्लेक्स तिराहा से प्रगति चौराहा तक का मार्ग मंगलवार से 11 दिसंबर तक यानी 13 दिन बंद रहेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के चलते शहर के कई प्रमुख मार्ग 27 दिन तक बंद रहेंगे
  • जीजी फ्लाईओवर के निर्माण के लिए कई मार्ग 13 दिन तक बंद रहेंगे
  • इसे लेकर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्सन प्लान तैयार किया है

Bhopal : राजधानी भोपाल के लोगों के लिए ये खबर बेहद अहम है। मंगलवार से आने वाले 27 दिनों के लिए शहर में कई मुख्य मार्गों पर यातायात बंद रहेगा। जिसके विकल्प के तौर पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। बता दें कि मेट्रो रेल के लिए 27 दिन और जीजी फ्लाईओवर के लिए राजधानी में 13 दिन कई प्रमुख मार्ग बंद रहेंगे।

Bhopal News

भोपाल में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के चलते 27 दिनों के लिए रूट डायवर्ट किया। (सांकेतिक तस्वीर)

मेट्रो ट्रेन के स्टेशन के निर्माण के लिए 27 दिन तक प्रेस कॉम्प्लेक्स तिराहे से एसबीआई बैंक तक का मार्ग बंद रहेगा व एमपी नगर से सुभाष नगर की ओर जाने वाला ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। प्रेस कॉम्प्लेक्स तिराहे से एसबीआई बैंक तिराहे तक का मार्ग पूर्णतः बंद रहेगा। संबंधित महकमे के अधिकारियों के मुताबिक शहर के सुभाष नगर से एमपी नगर जाने वाले हल्के वाहन सुभाष नगर से आरबीआई होते हुए निर्माण सदन, भू-जल भवन, बीएसएनएल कार्यालय से होते हुए प्रेस कॉम्प्लेक्स तिराहे होकर एमपी नगर जा सकेंगे। वहीं एमपी नगर से लौटते वक्त हल्के वाहन इसी डायवर्ट रूट से वापस आ सकेंगे।

End of Feed