Bhopal Suicide: राजधानी भोपाल में एक दोहरे सुसाइड का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें एक मां ने अपनी 3 वर्ष की बेटी को फांसी लगा खुद भी फंदे से लटक गई। ये दिल दहला देने वाली घटना राजधानी के अशोका गार्डन थाना इलाके में हुई है। पुलिस के मुताबिक मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं आरंभिक जांच में घटना की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई। पुलिस के मुताबिक, घटना से पूर्व पति-पत्नी के बीच मामूली कहासुनी जरूर हुई थी।अशोक गार्डन थाने के एसएचओ आलोक श्रीवास्तव के मुताबिक, घटना की जानकारी सबसे पहले मृतका की मां को पता लगी। जब वह सुबह 10 बजे उसके घर पहुंची। उन्होंने देखा कि उनकी 3 साल की नातिन व बेटी फंदे से लटकी हैं। जबकि महिला का पति घर में सो रहा था। एसएचओ के मुताबिक, सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। दोनों का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। फिलहाल मां और मृतका के पति राजेंद्र राउत के बयान दर्ज नहीं हो सके क्योंकि दोनों कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है।
मामूली केस में महिला ने लगाई फांसी
