Bhopal में सूदखोरी का जाल, महिला की धमकियों से तंग युवक ने किया सुसाइड, जानिए पूरा मामला

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 5, 2022, 03:06 PM IST

Bhopal Suicide Case: सफाई कर्मचारी ने आरोपी महिला से 5 हजार रुपए ब्याज पर लिए थे। जिस पर आरोपी पीड़ित से 8 हजार रुपए वसूलना चाह रही थी। पैसा नहीं देने पर झूठे मामले मे फंसाने की धमकी दे रही थी। मृतक की कॉल डिटेल्स और परिजनों के बयानों के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। हालांकि आरोपी महिला अभी फरार चल रही है। मगर जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • आरोपी महिला सूदखोर 5 हजार के बदले मांग रही थी 8 हजार
  • रुपए जल्द नहीं लौटाने पर झूठे मामले में फंसाने की दे रही थी धमकियां
  • उनकी धमकियों से तंग आकर युवक ने एसिड पीकर कर लिया सुसाइड

Bhopal Suicide Case: राजधानी भोपाल में सूदखोरी एक बार फिर किसी के लिए जानलेवा बन गई। जिसके चलते भोपाल नगर निगम के एक सफाई कार्मिक ने सुसाइड कर लिया। घटना शहर के पिपलानी इलाके की है, जहां पर एक सूदखोर महिला की धमकियों से परेशान होकर युवक को आत्महत्या का रास्ता अख्तियार करना पड़ गया।

Bhopal News

भोपाल में महिला सूदखोर की धकमियों से तंग युवक ने किया सुसाइड (प्रतीकात्मक तस्वीर)

हालांकि पुलिस ने जांच के बाद आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि, सफाई कर्मचारी ने आरोपी महिला से 5 हजार रुपए ब्याज पर लिए थे। जिस पर आरोपी पीड़ित से 8 हजार रुपए वसूलना चाह रही थी। पैसा नहीं देने पर झूठे मामले मे फंसाने की धमकी दे रही थी। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल महिला को अरेस्ट नहीं किया गया है।

End of Feed