Bhopal Railway Update: न्यू ईयर के मौके पर अगर आप भोपाल से बाहर वैकेशन के लिए जा रहे हैं तो ये खबर आपको जानना जरूरी है। खासकर उन लोगों के लिए जो नए साल की छुट्टियां बिताने के लिए रेल में सफर करने की जुगत में हैं। बता दें कि, बीना-गुना रेल खंड में रेलवे ट्रेक के दोहरीकरण के तहत नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किए जाने के चलते इस रूट पर कुछ ट्रेनों को आंशिक रद्द किया गया है तो कुछ को रेगुलेट कर चलाया जाएगा।
भोपाल के बीना रेलवे ट्रेक का हो रहा दोहरीकरण, 6 ट्रेनें प्रभावित
पश्चिम मध्य भोपाल रेल मंडल के अधिकारियों के मुताबिक बीना-गुना रेलवे ट्रेक को डबल करने के चलते गांव पिपरई, गुनेरुबामोरी, मुंगावली एवं कंजिया स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना है। रेलवे की ओर से इस दौरान इस रूट पर चलने वाली 5 जनवरी तक कुछ ट्रेनों को आंशिक रद्द करने सहित कुछ को रोक-रोक कर चलाने का निर्णय लिया गया है। विंटर वैकेशन के चलते न्यू ईयर पर छुट्टियों में घूमने जाने के लिए रेल में सफर करने वाले पैसेंजर्स को इसके कारण खासा परेशानी का सामना करना पड़ेगा। भोपाल रेल मंडल से जुड़े कई रेलवे स्टेशनों से नाता रखने वाले हजारों यात्री इसके चलते प्रभावित होंगे। हालांकि ये परेशानी सिर्फ 5 जनवरी तक रहेगी। इसके बाद फिर से सभी ट्रेनों का पुराना शेड्यूल बहाल कर दिया जाएगा।
यह ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
रेलवे के अधिकरियों के मुताबिक, ट्रेन संख्या 01884/01883 ग्वालियर-बीना-ग्वालियर एक्सप्रेस स्पेशल 5 जनवरी तक ग्वालियर-गुना-ग्वालियर के बीच चलेगी। वहीं गुना-बीना-गुना के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 25 दिसंबर को अपने प्रारंभिक गंतव्य से चलने वाली ट्रेन संख्या 11603/11604 कोटा-बीना-कोटा एक्सप्रेस कोटा-गुना-कोटा के मध्य चलेगी तथा गुना-बीना-गुना के बीस आंशिक रद्द रहेगी। इसी कड़ी में 25 दिसंबर से 4 जनवरी तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली ट्रेन संख्या 19165 अहमदाबाद-दरभंगा साबरमती एक्सप्रेस तथा 24 दिसंबर से 3 जनवरी तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली ट्रेन संख्या 19167 अहमदाबाद-वाराणसी सिटी साबरमती एक्सप्रेस बीना-गुना रेल खंड में करीब एक घंटे तक रोक-रोक कर चलाए जाने की संभावना है। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेन संख्या 04121/04122 सूबेदारगंज-सिकंदराबाद-सूबेदारगंज साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन भोपाल मंडल के बीना, भोपाल, इटारसी आदि रेलवे स्टेशन पर हॉल्ट लेकर गंतव्य की ओर निकलेगी।
