भोपाल: कृपया ध्यान दें! अब एमपी में डीएल बनवाना होगा महंगा, जानिए क्या है वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 14, 2023, 01:41 PM IST

Bhopal: एमपी में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना टिपिकल होने सहित महंगा भी हो सकता है। राज्य में अब हैवी व्हीकल्स को चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस तभी मिलेगा जब ड्राइवर इन्हें पहले चलाने का प्रशिक्षण लेंगे। 6 सप्ताह तक की ट्रेनिंग लेने की एवज में चालक को 10 हजार रुपए तक का भुगतान करना पड़ सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अब बिना ट्रेनिंग नहीं मिलेगा लाइसेंस
  • कई शहरों में खुलेंगे ड्राइविंग ट्रेनिंग रिसर्च केंद्र
  • डाइविंग लाइसेंस के लिए चुकाने होंगे 10 हजार रुपए


Bhopal: मध्य प्रदेश सहित भोपाल के लोगों के लिए ये खबर जानना जरूरी है। बता दें कि, आने वाले समय में एमपी में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना टिपिकल होने सहित महंगा भी हो सकता है। इसे लेकर सूबे के परिवहन मुख्यालय की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर इंदौर व छिंदवाड़ा में प्रदेश स्तरीय इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च खोलने की मंजूरी मिल गई है।

Bhopal News driving licence

आने वाले समय में मध्य प्रदेश में डीएल बनवाना होगा महंगा (सांकेतिक तस्वीर)

महकमे के आला अधिकारियों के मुताबिक केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इसे मंजूरी दे दी है। इधर, अगर से सब कुछ समय पर हुआ तो अब एमपी के इन बड़े शहरों में डीएल बनवाना महंगा होगा। वहीं डीएल बनवाना अब और कठिन हो जाएगा।

End of Feed