Bhopal: भीम नगर में पुताई ठेकेदार ने लगाई फांसी; जन्माष्टमी पूजा में गए थे परिजन

भोपाल के भीम नगर में पुताई ठेकेदार डालचंद यादव ने शनिवार और रविवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त वह घर में अकेले थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य पास ही जन्माष्टमी पूजा में शामिल थे। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और मामले की जांच जारी है।

Bhopal Suicide Case: भीम नगर में शनिवार और रविवार के बीच की रात पुताई का ठेका लेने वाले 40 वर्षीय डालचंद यादव ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह घर में अकेले थे, जबकि परिवार के सदस्य पास ही एक जन्माष्टमी पूजा में शामिल होने गए थे।

Bhopal Painting Contractor Dies by Suicide (Representative Photo: iStock)

भीम नगर में पुताई ठेकेदार ने लगाई फांसी (सांकेतिक फोटो: iStock)

जानकारी के अनुसार, डालचंद ने चादर का फंदा बनाकर खुदकुशी की। देर रात जब उसकी बेटी पूजा से लौटकर घर पहुंची, तो उसने पिता को फंदे पर लटका देखा। उसने तुरंत अपने चाचा राकेश को सूचना दी। राकेश मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारने के बाद पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

End of Feed