भोपाल

डिस्चार्ज पेपर में 'Male' गोद में 'Female'.. भोपाल में बच्चा बदलने का आरोप, अस्पताल की गलती या कोई साजिश?

Bhopal News Today in Hindi (भोपाल की खबर): भापोल के एक निजी अस्पताल पर नवजात बच्चे के लिंग को बदलने का आरोप लगाया गया है। शिकायत दर्ज कराने वाले डॉ. तरुण मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी ने 1 जुलाई को बच्ची को जन्म दिया। लेकिन डिस्चार्ज पेपर में शिशु का लिंग "मेल" लिखा गया। नवजात के वजन में भी गड़बड़ी पाई गई। अस्पताल ने इसे स्टाफ की गलती बताया, जबकि परिजन जांच की मांग कर रहे हैं।

Image

सांकेतिक फोटो (PC-istock)

Bhopal News: भोपाल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक निजी अस्पताल पर नवजात के लिंग को लेकर गंभीर लापरवाही का आरोप लगा है। गांधी मेडिकल कॉलेज के पीजी रेजिडेंट डॉक्टर तरुण मिश्रा का आरोप है कि उनकी पत्नी ने एक बच्ची को जन्म दिया, लेकिन डिस्चार्ज पेपर में उसका लिंग मेल यानी लड़का लिखा गया। उन्होंने इस मामले में लिखित शिकायत दर्ज कर जांच और कार्रवाई की मांग की ै।

ये है पूरा मामला

गांधी मेडिकल कॉलेज के पीजी रेजिडेंट डॉ. तरुण मिश्रा ने सीएमएचओ को शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी पत्नी अवनी शर्मा मिश्रा की डिलीवरी विजया मैटरनिटी एंड नर्सिंग होम में 1 जुलाई को हुई थी। उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया था। तरुण ने बताया कि जन्म के तुरंत बाद अस्पताल के स्टाफ ने बच्चे के लिंग की जानकारी नहीं दी, लेकिन बाद में लड़की पैदा हुई है। लेकिन 3 जुलाई को डिस्चार्ज पेपर में शिशु का लिंग “मेल” यानी लड़का दर्ज किया गया, जबकि परिवार को लड़की सौंपी गई थी।

डिस्चार्ज पेपर में वजन में भी बदलाव

डॉ. मिश्रा ने बताया कि नवजात का वजन भी 3.1 किलोग्राम था। लेकिन डॉक्यूमेंट उसका वजन 3.74 किलोग्राम लिखा गया। उन्होंने इसे मेडिकल एथिक्स और कानून का उल्लंघन बताया और कहा कि इससे माता-पिता के मानसिक तनाव भी पड़ता है। डॉ. मिश्रा ने इस मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।

अस्पातल ने क्या कहा?

इस मामले पर अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि यह एक गलती थी, जो स्टाफ ने की थी। जिसे तुरंत ठीक कर दिया गया था। डॉ. मिश्रा की पत्नी अवनी शर्मा की डिलीवरी कराने वाली डॉ. श्रद्धा वर्मा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि सभी दस्तावेज 3 जुलाई को ही सही स्थिति में परिजनों को दे दिए गए थे। मामले की जांच जारी है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article