भोपाल: मध्य प्रदेश में नया मुख्यमंत्री बनने के बाद कार्रवाई शुरू हो गई है। अब भाजपा कार्यकर्ता का हाथ काटने वाले आरोपी फारुख राइन उर्फ मिन्नी पर NSA के तहत कार्रवाई कर नया संदेश दिया गया है। आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार बुलडोजर चलाने की कार्रवाई हुई है।
भोपाल में बुलडोजर कार्रवाई
आरोपी फारूक राइन पर बीजेपी कार्यकर्ता का हाथ काटने का आरोप था। उसके जनता कॉलोनी स्थित घर पर बुलडोजर चलाया गया है। पूर्व में भोपाल कलेक्टर ने NSA की कार्रवाई की थी।
