Bhopal: अमेजन में नौकरी का झांसा देकर 80 लोगों से लूटे थे लाखों, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे; साल भर से था फरार

भोपाल और उसके आसपास के युवाओं को अमेजन में टेलीकॉलर की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगने वाले एक शातिर जालसाज को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अबतक 80 युवाओं को अपने लपेटे में लेकर लाखों रुपये ठग लिए थे।

Bhopal News: अमेजन जैसी नामी कंपनी में नौकरी दिलाने का सपना दिखाकर युवाओं से लाखों की ठगी करने वाले एक आरोपी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान तलैया के रहने वाले नबील सिद्दीकी के तौर पर हुई है। नबील पहले अमेजन की पुणे शाखा में बतौर टेलीकॉलर काम कर चुका है और उसने अपने इसी अनुभव का गलत इस्तेमाल करते हुए फर्जी ई-मेल आईडी बनाकर ठगी का नेटवर्क खड़ा किया था। वह इस ई-मेल से नकली जॉइनिंग लेटर भेजता था ताकि उसका जाल असली लगे।

bhopal fraudster arrested

अमेजन में नौकरी का झांसा देने वाला हुआ गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)

इंटरव्यू के नाम पर करता था

नबील युवकों को ग्रुप में भर्ती का झांसा देता था और हर इंटरव्यू के नाम पर 10-10 हजार रुपये की वसूली करता था। एडिशनल डीसीपी (क्राइम) शैलेंद्र सिंह चौहान के अनुसार, आरोपी ने अब तक लगभग 80 लोगों से करीब 8 लाख रुपये ठगे हैं, असल रकम इससे कहीं अधिक होने की संभावना है।

End of Feed