भारत बंद 9 जुलाई 2025: भोपाल, इंदौर में कल बैंक, स्कूल, बाजार और सरकारी ऑफिस पर क्या रहेगा असर? यहां पढ़े पूरी डिटेल्स

भोपाल, इंदौर में क्या रहेगा चालू और क्या होगा ठप? Bhopal, Indore Bharat Bandh 9 July 2025: 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने कल, 9 जुलाई को भारत बंद का आह्वान किया है। इस बंद में 25 लाख से अधिक कर्मचारी शामिल होने वाले हैं। इसके चलते डाक, बैंकिंग, परिवहन, कोयला खनन और बीमा सेवाएं प्रभावित रहेंगी। आइए आपको बताएं भारत बंद का भोपाल और इंदौर पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

Bhopal, Indore Bharat Bandh 9 July 2025: कल, 9 जुलाई को 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने भारत बंद की घोषणा की है। इसमें 25 करोड़ से अधिक कर्मचारी हिस्सा लेने वाले हैं। इस देशव्यापी हड़ताल में बैंकिंग, परिवहन, डाक, बीमा और कोयला खनन कर्मचारियों समेत विभिन्न क्षेत्रों के कर्मचारी हिस्सा लेंगे। भारत बंद का आह्वान करने वाली फोरम द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि सरकार पिछले 10 सालों से वार्षिक श्रम सम्मेलन का आयोजन नहीं कर रही है। साथ ही लगातार श्रम बल के हितों के खिलाफ फैसले लिए जा रहे हैं।

Bhopal News

भोपाल-इंदौर पर भारत बंद का क्या रहेगा असर (फोटो-टाइम्स नाऊ नवभारत)

फोरम ने यह आरोप लगाया है कि आर्थिक नीतियां के कारण बेरोजगारी, वस्तुओं की बढ़ती कीमतें और मजदूरी में गिरावट के कारण मजदूरों को नुकसान हो रहा है। कहा जा रहा है कि यह नीतियां मजदूरों की सुरक्षा को खतरे में डालती हैं। ये सामूहिक सौदेबाजी और हड़ताल के अधिकारों को कम करती है। आइए अब आपको बताएं भारत बंद का भोपाल और इंदौर पर क्या असर पड़ेगा -

End of Feed