Bhopal: अच्छी खबर! लेक सिटी के नौनिहालों को मिलेगी बेहतरीन एजुकेशन, सीएम राइज स्कूलों में प्रवेश शुरू, इस तारीख से करें आवेदन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 5, 2023, 04:56 PM IST

Bhopal: प्रदेश की शिवराज सरकार की ओर से शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतरीन करने को लेकर सीएम राइज स्कूलों की शुरुआत की गई है। इन विद्यालयों में 16 फरवरी को लॉटरी के जरिए स्टूडेंट्स को प्रवेश मिलेगा। भोपाल समेत प्रदेश के 275 स्कूलों में 15 फरवरी तक बच्चों के अभिभावक आवेदन कर सकेंगे। सीएम राइज के तहत उदय में 4 वर्ष तक व अरुण में 5 वर्ष तक की आयु सीमा तय की गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रदेश के 275 स्कूलों में 15 फरवरी तक बच्चों के अभिभावक आवेदन कर सकेंगे
  • 16 फरवरी को लॉटरी के जरिए स्टूडेंट्स को प्रवेश मिलेगा
  • सीएम राइज के तहत उदय में 4 वर्ष व अरुण में 5 वर्ष की आयु सीमा तय की गई है

Bhopal: मध्यप्रदेश के लोगों के लिए ये एक अहम खबर है। सूबे के नौनिहालों को अब सरकारी स्तर पर बेहतरीन एजुकेशन मिलेगी। यही वजह है कि, प्रदेश की शिवराज सरकार की ओर से शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतरीन करने को लेकर सीएम राइज स्कूलों शुरुआत की गई है। बता दें कि, सीएम राइज स्कूलों में अब नामांकन के लिए नई प्रवेश नीति भी जारी की गई हैं। इन विद्यालयों में 16 फरवरी को लॉटरी के जरिए स्टूडेंट्स को प्रवेश मिलेगा।

Bhopal News

भोपाल व एमपी में अब नौनिहालों को सीएम राइज स्कूलों के जरिए मिलेगी बेहतरीन शिक्षा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

एडमिशन के लिए इससे पहले करें आवेदन

लोक शिक्षण संचालनालय के अधिकारियों के मुताबिक, सीएम राइज स्कूलों में सीधे केजी वन से ही नौनिहालों को प्रवेश दिया जाएगा। नामांकन के लिए राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के 275 स्कूलों में 15 फरवरी तक बच्चों के अभिभावक आवेदन कर सकेंगे। इन स्कूलों में सीटों के हिसाब से ही प्रवेश दिया जाएगा। गौरतलब है कि, 16 फरवरी को ऑनलाइन आवेदनों के लिए बच्चों के अभिभावकों के सामने दोपहर दो बजे लॉटरी निकाली जाएगी। इसके बाद प्रवेश व वेटिंग लिस्ट को सूचना पट्ट पर दर्शाया जाएगा।

लेक सिटी में इतने स्कूल सलेक्ट किए गए

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, प्रदेश में फर्स्ट फेज में कुल 275 स्कूलों व भोपाल के 8 सरकारी स्कूलों को सीएम राइज के लिए चयनित किया गया है। सीएम राइज के तहत उदय में 4 वर्ष तक व अरुण में 5 वर्ष तक की आयु सीमा तय की गई है। महकमे के अधिकरियों के मुताबिक, सत्र 2023- 24 की नई प्रवेश नीति के तहत स्टूडेंट्स का स्क्रीनिंग टेस्ट नहीं लिया जाएगा। वहीं सभी सीएम राजे स्कूलों को अपने नोटिस बोर्ड पर हर कक्षा के हिसाब से खाली सीटों की जानकारी देना जरूरी होगी।

स्टूडेंट्स की तादाद बढ़ी तो करना होगा ये

राजधानी भोपाल में सीएम राइज योजना के तहत चयनित स्कूलों में इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं के हिसाब से उन्हें अत्याधुनिक किया जा रहा है। इन स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया आरंभ करने से पूर्व प्राचार्य अपने-अपने स्कूलों में विद्यार्थियों के बैठने की क्षमता का आकलन करेंगे। यही वजह है कि, स्टूडेंट्स के बैठने की क्षमता के हिसाब से ही बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। हालांकि अगर स्कूलों में प्रवेश के वक्त छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ती है, तो स्कूल शिक्षा विभाग की परमिशन के बाद दो पारियों में संचालित किए जा सकेंगे।

End of Feed