Bhopal : मां बेटी से 92 लाख की ठगी, निजी बैंक का अधिकारी अरेस्ट, जानिए क्या है पूरा मामला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 4, 2023, 02:09 PM IST

Bhopal : आरोपी ने एक वृद्ध महिला व दुबई में रहने वाली उनकी बेटी से म्यूचुअल फंड में निवेश का झांसा देकर उनके बैंकिंग दस्तावेज ले लिए। इन्हीं कागजात को स्कैन कर पीड़ितों के नाम से बैंक में जाली अकाउंट खोला व अपने अकाउंट में 92 लाख रुपए ट्रांसफर कर लिए। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने फ्राड कर ऐंठी गई इस रकम से महंगी कार व अन्य महंगा सामान खरीद लिया। निजी बैंक ने आरोपी को नौकरी से निकाल दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आरोपी ने पीड़िता व बेटी से 92 लाख की ठगी कर ली
  • म्युचूअल फंड में निवेश करने के बाद मोटा मुनाफे का दिया झांसा
  • आरोपी ने ठगी के पैसे से मंहगी कार व अन्य सामान खरीदा

Bhopal : लेक सिटी भोपाल की स्टेट साइबर पुलिस ने एक निजी बैंक के पूर्व रिलेशनशिप मैनेजर को अरेस्ट किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने एक वृद्ध महिला व दुबई में रहने वाली उनकी बेटी से म्यूचुअल फंड में निवेश का झांसा देकर उनके बैंकिंग दस्तावेज ले लिए।

Bhopal Fraud News

भोपाल में 92 लाख की ठगी करने के आरोप में निजी बैंक का अधिकारी अरेस्ट (सांकेतिक तस्वीर)

बाद में इन्हीं कागजात को स्कैन कर पीड़ितों के नाम से बैंक में जाली अकाउंट खोला व अपने अकाउंट में 92 लाख रुपए ट्रांसफर कर लिए। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने फ्राड कर ऐंठी गई इस रकम से महंगी कार व अन्य महंगा सामान खरीद लिया। साइबर पुलिस के मुताबिक अब इस मामले में तीन अन्य निजी बैंकों के अधिकारियों का क्या रोल रहा है, इस बात की जांच की जा रही है। वहीं निजी बैंक ने आरोपी को नौकरी से निकाल दिया है।

End of Feed