भोपाल कोर्ट में फिल्मी सीन! सजा सुनते ही अदालत से भागा आरोपी, जज ने सुनाई थी 10 साल की कैद

भोपाल में हत्या के प्रयास के मामले में दोषी पाए जाने के बाद कोर्ट ने आरोपी आसिफ खान उर्फ टिंगू को 10 साल की सजा सुनाई। सजा का ऐलान होते हुए आरोपी कोर्ट परिसर से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। आरोपी टिंगू की इस हरकत के बाद उसपर एक नया केस दर्ज हो गया है।

Bhopal News: भोपाल से एक हैरतअंगेज घटना सामने आई है, जहां हत्या की कोशिश के मामले में सजा सुनाते ही आरोपी कोर्ट से फरार हो गया। आरोपी आसिफ खान उर्फ टिंगू को कोर्ट ने हत्या की कोशिश में दोषी करार देते हुए 10 साल की सजा सुनाई थी। यह मामला 2021 में 1000 रुपये को लेकर हुए झगड़े और हमले से जुड़ा है। इस केस में टिंगू का साथी राजा खान भी आरोपी था, लेकिन सबूतों के अभाव में कोर्ट ने उसे बरी कर दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Crime (1)

फाइल फोटो

आरोपी पर नया केस दर्ज

यह मामला न्यायाधीश नीलू संजीव श्रृंगीऋषि की अदालत का है, जहां टिंगू को 10 साल की सजा सुनाई गई। लेकिन जैसे ही सजा का ऐलान हुआ, टिंगू कोर्टरूम से निकलकर भाग गया। इस अप्रत्याशित घटना से कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। कोर्ट के कर्मचारियों ने तुरंत उसे ढूंढने की कोशिश की, लेकिन टिंगू गायब हो चुका था। इसके बाद घटना की सूचना एमपी नगर थाना पुलिस को दी गई और न्यायाधीश ने आरोपी के खिलाफ एक नया केस दर्ज करने के आदेश भी जारी कर दिए हैं।

End of Feed