भोपाल में बन रही हैं 12 हाई सिक्योरिटी सेल, सेंट्रल जेल में खतरनाक आतंकियों को संभालने की क्षमता नहीं

भोपाल सेंट्रल जेल की हाई सिक्योरिटी सेल अब आतंकियों से भर गई हैं, जिससे उनकी संख्या इतनी बढ़ गई है कि मौजूदा सेल छोटी पड़ने लगी हैं। इस समस्या के समाधान के लिए जेल में 12 नई उच्च सुरक्षा सेल का निर्माण किया जा रहा है, जिसके लिए 1.20 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।

High Security Cells in Bhopal: भोपाल सेंट्रल जेल के हाई सिक्योरिटी सेल में खूंखार आतंकियों को संभालने की क्षमता अब पार हो चुकी है। सेंट्रल जेल में 58 खतरनाक आतंकियों के रखे जाने की व्यवस्था है, लेकिन फिलहाल यहां रहने वाले आतंकियों की संख्या 69 हो गई है। इस स्थिति को देखते हुए, जेल प्रशासन ने 12 नई हाई सिक्योरिटी सेल के निर्माण के लिए 1.20 करोड़ रुपये का बजट पारित किया है।

high security cells in bhopal

आतंकियों को कैद रखने के लिए बनेगी हाई सिक्योरिटी सेल (प्रतीकात्मक तस्वीर)

इन संगठनों के आतंकी हैं कैद

सेंट्रल जेल में कैद आतंकी विभिन्न संगठनों से जुड़े हुए हैं, जिनमें स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (SIMI) के 23, पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के 21, हिज्ब उत तहरीर (HUT) के 17, JMB के 4 और इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (ISIS) के 4 आतंकवादी शामिल हैं।

End of Feed