Places to Visit in Bhopal: भोपाल का हनुवंतिया जल महोत्सव: टेंट सिटी फुल, पहुंच रहे रिकॉर्ड तोड़ पर्यटक

Best Places to Visit in Bhopal: भोपाल के पास खंडवा जिले में हनुवंतिया जल महोत्सव चल रहा है। यहां पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। हनुवंतिया को खंडवा का मिनी गोवा भी कहा जाता है। क्रिसमस के मौके पर यहां टेंट सिटी फुल हो गई थी। नए साल पर यहां परिवार के साथ घूमने का प्लान बनाया जा सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नए साल तक टेंट सिटी के सभी कॉटेज हो गए हैं फुल
  • हनुवंतिया पर्यटन स्थल को कहा जाता है मिनी गोवा
  • 31 दिसंबर की शाम को यहां के एक लोकप्रिय टीवी सीरियल की होगी शूंटिग

Best Places to Visit in Bhopal: भोपाल के पास स्थित खंडवा के हनुवंतिया जल महोत्सव में भारी भीड़ उमड़ रही है। क्रिसमस के मौके पर टेंट सिटी फुल हो गई। बता दें कि नए साल के जश्न के लिए टेंट सिटी के 105 कॉटेज फुल हो चुके हैं। जगमग लाइटों से गुलजार टेंट सिटी का रात में मनमोहक नजारा देखने को मिल रहा है। इस पर्यटन स्थल पर नए साल में घूमने के लिए आप भी प्लान कर सकते हैं।

Bhopal News

नए साल पर घूमने के लिए बेस्ट प्लेस है भोपाल का हनुवंतिया जल महोत्सव

बता दें कि, खंडवा जिले का जल पर्यटन केंद्र हनुवंतिया में सातवां जल महोत्सव चल रहा है। पर्यटन विकास निगम की ओर से पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान पर्यटक विकास निगम के टूरिस्ट सेंटर के अलावा एक निजी कंपनी के बोट क्लब में वाटर बेस्ड एडवेंचर गतिविधियां की जा रही हैं।

End of Feed