एमपी का नया औद्योगिक अध्याय; रायसेन में 1800 करोड़ की रेल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का शिलान्यास, MSME सेक्टर को सीधा लाभ

10 अगस्त को मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के उमरिया गांव में 1800 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली बीईएमएल की ‘ब्रह्मा’ रेल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का शिलान्यास हुआ। यह परियोजना प्रदेश के औद्योगिक परिदृश्य में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी और 5000 से अधिक रोजगार अवसर सृजित करेगी। आधुनिक तकनीक से लाइटवेट एल्युमीनियम रेल कोच और भविष्य में रक्षा उत्पाद भी यहां तैयार होंगे। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड” विजन को नई गति देगी।

BEML Brahma Rail Manufacturing Unit in MP: 10 अगस्त मध्य प्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन साबित हुआ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रायसेन जिले के उमरिया गांव में रक्षा मंत्रालय की कंपनी भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) की रेल हब फॉर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट ‘ब्रह्मा’ (BRAHMA) का शिलान्यास किया। 1800 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह परियोजना प्रदेश के औद्योगिक परिदृश्य में बड़ा बदलाव लाएगी। इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा, साथ ही अनेक छोटे-बड़े उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा। शिलान्यास कार्यक्रम में रक्षा मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश को यह एक बड़ी सौगात है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश औद्योगिक विकास की तेज राह पर है। वहीं, मुख्यमंत्री ने इसे “रोजगार की गंगोत्री” बताते हुए कहा कि राज्य सरकार न केवल रोजगार और उद्योगों के लिए, बल्कि स्वदेशी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए भी प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। वेद मंत्रोच्चार के बीच आधुनिक रेल कोच निर्माण के लिए ‘ब्रह्मा’ परियोजना का भूमि पूजन किया गया और परियोजना पर आधारित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई।

BRAHMA Rail Manufacturing Unit in MP

मध्य प्रदेश में ब्रह्मा रेल निर्माण इकाई का शिलान्यास

MSME सेक्टर को बड़ा लाभ

148 एकड़ में बनने वाली यह यूनिट सड़क, रेल और हवाई मार्ग से सीधी जुड़ाव सुविधा के साथ तैयार होगी। रक्षा मंत्री ने इसे ग्रीन फील्ड मेट्रो कोच परियोजना बताते हुए कहा कि प्रदेश के एमएसएमई सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (Micro, Small, and Medium Enterprises) सेक्टर को भी इसका बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि हाल के समय में प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए 30 लाख करोड़ रुपये का निवेश आया है और 48 लाख हेक्टेयर का लैंड बैंक विकसित किया गया है। उद्योगों के लिए यहां सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं और निवेशकों की रुचि लगातार बढ़ रही है।

End of Feed