Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई ह। यहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की कंबल से मुंह दबाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस से पति ने खुद को बचाने के लिए तरह-तरह की कहानी बनाई। लेकिन पुलिस को पति के बयान पर संदेह हुआ तो उन्होंने आगे की जांच की, जिसमें खुलासा हुआ कि पति ने ही पत्नी की हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।
रीवा में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
पति ने पत्नी की हत्या के बाद बनाई मनगढ़ंत
हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस के सामने पति ने कई मनगढ़ंत कहानी बनाई। आरोपी पति ने पुलिस के आने से पहले ही घर का सामान इधर उधर बिखेर दिया था। जिसके बाद उसने पुलिस को कहा कि चोरों ने घर में घुसकर इस घटना को अंजाम दिया है। लेकिन आरोपी की इस बात पर पुलिस को शक हुआ तो उन्होंने आगे की जांच की। जांच में घटनास्थल पर मिले साक्ष्य पति की बताई कहानी से नहीं मिल रहे थे। पुलिस को जांच में ऐसा लगा की चोरी की थ्योरी और घटनास्थल पर बिखरी हुई चीजें क्रिएट की गई हैं। पुलिस ने उसके बाद पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की और मामले का खुलासा हुआ।
इस वजह से पत्नी को उतारा मौत के घाट
पुलिस की पूछताछ में पति ने बताया कि 27 जून की रात को खाना पीना खा कर पति-पत्नी अपने कमरे में सोने चले गए। रात में पत्नी ने पति को मोबाइल फोन बंद कर सोने के लिए कहा। इस बात से गुस्साए पति ने पत्नी का मुंह कंबल से दबाया और उसकी हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी ने कमरे में रखी अलमारी से ज्वेलरी की खाली डिब्बी, कपड़े, बर्तन कमरे में फैला दिए। उसके बाद आरोपी ने अपने दोस्त को बुलाया और अपने पैर में सांप के काटे का निशान बनाकर इलाज के लिए अस्पताल चला गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और न्यायालय में पेश किया गया है।
