Bhopal School: भोपाल के सभी स्कूल 10 जनवरी तक रहेंगे बंद, कलेक्टर का आदेश; ठंड बनी वजह

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 5, 2023, 10:10 PM IST

Bhopal School Close: उत्तर भारत में इन दिनों ठंड का सितम जारी है। कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टियों में बढ़ोतरी की गई है। पंजाब, बिहार और यूपी समेत कई राज्यों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है। ठंड के घटने के बाद स्कूलों को फिर से खोला जाएगा।

Bhopal School Close: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल में आठवीं तक के स्कूलों को 10 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। बढ़ते ठंड के कारण कलेक्टर ने यह आदेश जारी किया है। यह आदेश कल यानि छह जनवरी, शुक्रवार से लागू होगा।

mp school closed

ठंड के कारण भोपाल में स्कूल बंद

क्या है फैसला

कलेक्टर अविनाश लवानिया की ओर से जारी इस आदेश में कहा गया है कि भीषण ठंड को देखते हुए स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है। इसमें सरकार और गैर सरकारी स्कूलों की पहली से आठवीं तक के बच्चों का अवकाश घोषित किया गया है। आदेश में कहा गया है कि 6 जनवरी से 10 जनवरी तक स्कूलों में अवकाश रहेगा। कलेक्टर ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए लिया गया फैसला।

End of Feed