Bhopal: अलार्म चेन खींचने के बढ़ते मामलों पर रेलवे ने कसी सख्ती, यात्रियों पर हुई कड़ी कार्रवाई

भोपाल रेल मंडल में अलार्म चेन खींचने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं, जो रेलवे संचालन के लिए गंभीर चुनौती बन गई हैं। यात्रियों द्वारा निजी कारणों से इसका दुरुपयोग किया जा रहा है, जिससे ट्रेनें बार-बार अनावश्यक रूप से रुक रही हैं। रेलवे ने अब इस लापरवाही के खिलाफ सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है।

Bhopal News: भोपाल रेल मंडल में जुलाई 2025 तक अलार्म चेन खींचने की घटनाओं में तेज़ी से इजाफा हुआ है। इस वर्ष अब तक ऐसे 3,383 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 2,981 मामलों में यात्रियों पर कार्रवाई की गई है और कई को जुर्माना भरना पड़ा है।

Alarm Chain Pulling Cases Surge in Bhopal (Representative Photo: Canva)

भोपाल में अलार्म चेन पुलिंग के मामलों में बढ़ोतरी (सांकेतिक फोटो: Canva)

भारतीय रेल ने यह सुविधा यात्रियों की सुरक्षा और आपातकालीन स्थिति में सहायता के उद्देश्य से शुरू की थी, लेकिन हाल के समय में इसका गलत इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है। कई यात्री निजी कारणों या सुविधा के लिए अलार्म चेन खींच रहे हैं, जैसे देर से स्टेशन पहुंचना, परिजनों का छूट जाना या गलत कोच में चढ़ जाना।

End of Feed