मध्य प्रदेश: रेप पीड़िता के साथ आरोपियों ने फिर से किया दुष्कर्म, बाल कल्याण समिति पर लापरवाही के चलते केस दर्ज

पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र की नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता को बाल कल्याण समिति ने आरोपी पक्ष को सौंप दिया। इसके बाद आरोपियों द्वारा छतरपुर के जुझारनगर थानाक्षेत्र में पुनः दोबारा उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पहले पीड़िता की रिपोर्ट पर बलात्कार और पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज की ।

पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र की नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता को बाल कल्याण समिति ने आरोपी पक्ष को सौंप दिया। इसके बाद आरोपियों द्वारा छतरपुर के जुझारनगर थानाक्षेत्र में पुनः दोबारा उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला सामने आने पर जुझारनगर पुलिस ने पहले पीड़िता की रिपोर्ट पर बलात्कार और पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज की ।

panna 1

इसके बाद विवेचना के दौरान बाल कल्याण समिति के पांच सदस्य, वन स्टॉप सेंटर के तीन कर्मचारी और जिला महिला बाल विकास अधिकारी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पीड़ित नाबालिक लड़की फरवरी और मार्च में वन स्टॉप सेंटर पन्ना में रही। वह पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। आरोपी बारीगढ़, जिला छतरपुर का है।

End of Feed