इंदौर में अतुल सुभाष जैसा मामला, पत्नी-सालियों की प्रताड़ना से तंग आकर दी जान, सुसाइड नोट में की कानून बदलने की मांग

इंदोर में एक 28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने सुसाइड नोट में पत्नी और उसके रिश्तेदारों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। युवक ने नोट में लिखा कि सरकार भारत का कानून बदलें क्योंकि महिलाएं इसका दुरुपयोग कर रही हैं।

Indore News: इंदौर में 28 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके रिश्तेदारों की कथित प्रताड़ना के चलते आत्महत्या कर ली। युवक ने सुसाइड करने से पहले एक नोट भी छोड़ा, जिसमें लिखा कि महिलाएं कानून का दुरुपयोग कर रही हैं। इस मामले में पुलिस ने बताया है कि मृतक द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

End of Feed