भोपाल

इंदौर में कचरे की अवैध खरीद-फरोख्त, फर्म पर लगा एक लाख रुपये का जुर्माना

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में कचरे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने की मुहिम जारी है। स्थानीय प्रशासन ने मंगलवार को एक फर्म पर कचरे की अवैध खरीद-फरोख्त के आरोप में एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है-

Image

फाइल फोटो

Photo : iStock

Indore News: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के स्थानीय प्रशासन ने कचरे की अवैध खरीद-फरोख्त के आरोप में एक फर्म पर मंगलवार को एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने बताया कि शहर के स्कीम नंबर 71 क्षेत्र में कबाड़ का कारोबार करने वाली एक फर्म कचरा बीनने वाले लोगों से अवैध तौर पर अपशिष्ट खरीद कर इसका अवैध संग्रहण और बिक्री कर रही थी।

फर्म पर एक लाख रुपये का जुर्माना

मिश्रा ने बताया कि नियम-कायदों के उल्लंघन के कारण इस फर्म पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। उन्होंने कहा, ‘‘शहरी सीमा में पैदा होने वाले कचरे पर नगर निगम का अधिकार है। हम घर-घर से कचरा जमा करके इसका उचित निपटान करते हैं।’’

फर्म ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर रखा था

नगर निगम के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि कबाड़ का कारोबार करने वाली फर्म ने न केवल सड़क पर अत्यधिक गंदगी फैला रखी थी, बल्कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण भी कर रखा था।

इनपुटः भाषा

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article