दिल्ली

दिल्ली में बदमाशों के बढ़े हौसले, व्यापारी की कार का शीशा तोड़ लूटे एक करोड़ के गहने, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Delhi Crime News: दिल्ली के भारत नगर थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर से एक करोड़ के गहने लूट लिए। एक ज्वेलरी व्यापारी करोल बाग स्थित अपने ज्वेलरी शोरूम से शालीमार बाग अपने घर की ओर लौट रहा था। इसी दौरान लक्ष्मीबाई कॉलेज के बाद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

jewellery robbery in Delhi

कार से ज्वेलरी की लूट

Delhi Crime News: दिल्ली के भारत नगर थाना इलाके में व्यापारी के साथ लूट की वारदात हुई। मंगलवार रात को स्कूटी सवार बदमाशों ने कार का शीशा तोड़ एक करोड़ के गहने लूट लिए और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने व्यापारी कि शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

ज्वेलरी शोरूम से घर लौटते वक्त हुई लूट

लूट की यह वारदात भारत नगर थाना इलाके के लक्ष्मीबाई कॉलेज के पास हुई। जानकारी के अनुसार 67 वर्षीय विजय सिंह वर्मा परिवार सहित शालीमार बाग के बीपी ब्लॉक इलाके में रहते हैं। पीड़ित का करोल बाग में ज्वेलरी का शोरूम है। मंगलवार रात को वे शोरूम से शालीमार बाग अपने घर लौट रहे थे। उनकी कार में गहनों से भरा बैग रखा हुआ था। पीड़ित व्यापारी जब लक्ष्मीबाई कालेज के पास पहुंचे और ट्रैफिक सिंग्नल पर गाड़ी रुकी। तभी दो स्कूटी सवार बदमाश आए और गुरेल से कार का शीशा तोड़ दिया। जिसके बाद कार से गहनों से भरा बैग निकाल लिया और सराय रोहिल्ला की ओर फरार हो गए।

पीड़ित व्यापारी ने फोन पर पुलिस को इस घटना की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस की टीम के साथ एसएचओ भी मौके पर पहुंची। बदमाशों द्वारा लूटे गए गहनों की कीमत करीब एक करोड़ दस लाख रुपये बताया जा रहा है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस की एक टीम बदमाशों के आने और भागने के रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाल रही है। जिससे बदमाशों की पहचान की जा सके।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
Pooja Kumari author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article