Madhya Pradesh: अब छुट्टी ले सकेंगे सरकारी कर्मचारी, भारत-पाक तनातनी के बीच लगी रोक हुई खत्म

प्रदेश के 13 विभागों के अधिकारी और कर्मचारी अब अपनी सुविधा अनुसार कभी भी अवकाश ले सकेंगे। राज्य सरकार ने एक सप्ताह पूर्व भारत-पाकिस्तान के बीच तनातनी के कारण इन विभागों के कर्मचारियों की सेवाओं को अनिवार्य घोषित करते हुए अवकाश पर रोक लगा दी थी, जिसे अब हटा लिया गया है।

MP News: भारत पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच मध्य प्रदेश में 13 विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई थीं। 9 मई को सामान्य प्रशासन विभाग ने एक आदेश जारी करके कुछ खास विभागों के कर्मचारियों को मुख्यालय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के आदेश दिए गए थे। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को जारी आदेश में यह प्रतिबंध हटा दिया है। कर्मचारी अब अपनी सुविधा के मुताबिक कभी भी अवकाश ले सकेंगे।

MP employees can apply for leave

प्रदेश के कर्मचारी-अधिकारी अब ले सकेंगे छुट्टियां (फाइल फोटो)

बीते दिनों लगी थी रोक

सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार 9 मई को यह आदेश जारी किया था, जिसमें 13 विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई थी। भारत-पाक के बीच बढ़े तनाव के मद्देनजर जारी आदेश में कहा गया था कि शासकीय सेवक अपने मुख्यालय पर अनिवार्य रूप से मौजूद रहेंगे। केवल अत्यंत आवश्यक परिस्थितियों जैसे खुद या परिवार में विवाह की स्थिति या प्रसूति और संतान पालन, गंभीर बीमारी, दुर्घटना, स्वयं के परिवार में घटित अप्रत्याशित घटना आदि मामलों में जिला स्तर पर कलेक्टर और राज्य स्तर पर विभाग के सचिव की अनुमति से छुट्‌टी मंजूर कराने के बाद ही अवकाश लिए जा सकेंगे।

End of Feed