Bhopal: कार में किसका था 52 KG सोना-11 करोड़ रुपये, आज हुआ बड़ा खुलासा; ED की रडार पर कौन-कौन?

भोपाल में एसयूवी कार में मिली 11 करोड़ की नकदी और करीब 52 किलो सोना मध्यप्रदेश परिवहन विभाग के पूर्व कांस्टेबल का है। ईडी ने आज ये बात कंफर्म कर दी है। तीन एजेंसियां- ईडी, आयकर विभाग और मध्यप्रदेश लोकायुक्त पुलिस, शर्मा और पिछले साल 20 दिसंबर को भोपाल के एक इलाके से वाहन से बरामद नकदी के मामले की जांच कर रही हैं।

भोपाल : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कहा कि पिछले साल मध्यप्रदेश में एक लावारिस एसयूवी से जब्त की गई करीब 52 करोड़ रुपये की नकदी और सोना राज्य परिवहन विभाग के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा का है, जिसके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच चल रही है। ईडी की घोषणा ने भारी मात्रा में मिली नकदी और सोने के स्वामित्व को लेकर महीनों से जारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। तीन एजेंसियां- ईडी, आयकर विभाग और मध्यप्रदेश लोकायुक्त पुलिस, शर्मा और पिछले साल 20 दिसंबर को भोपाल के एक इलाके से वाहन से बरामद नकदी के मामले की जांच कर रही हैं। मामले की शुरुआत लोकायुक्त द्वारा शर्मा के यहां छापेमारी से हुई, जिसमें भोपाल स्थित उसके परिसरों से 2.85 करोड़ रुपये नकद सहित तीन करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति बरामद की गई। ईडी ने एक बयान में दावा किया इस मामले में आयकर विभाग ने चेतन सिंह गौड़ की इनोवा कार से नकदी और सोना जब्त किया था। ईडी की जांच में पता चला है कि इनोवा कार से जब्त नकदी और सोना सौरभ शर्मा का ही था।

saurabh sharma

सौरभ शर्मा (फाइल फोटो)

कितना मिला था सोना

बयान में इस बारे में और अधिक जानकारी नहीं दी गई। वाहन गौड़ के नाम पर पंजीकृत है और बताया जाता है कि वह (गौड़) शर्मा से जुड़ा हुआ है। आयकर विभाग ने वाहन से 40 करोड़ रुपये मूल्य की 52 किलोग्राम सोने की छड़ें और 11 करोड़ रुपये से अधिक नकद जब्त किए। ईडी द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया के लिए शर्मा या उनके कानूनी प्रतिनिधियों से फिलहाल संपर्क नहीं हो पाया है।

End of Feed