भरूच में सनसनीखेज डबल मर्डर : ससुर ने बहू और उसकी मां की हत्या की, आरोपी ICU में भर्ती

गुजरात के भरूच में दो महिलाओं की हत्या के बाद जैनुल अब्बास जनोरवाला ने खुद पर भी चाकू से हमला कर आत्महत्या करने की कोशिश की।

गुजरात के भरूच शहर में एक दिल दहला देने वाली डबल मर्डर की घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। आरोप है कि एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अपनी बहू और उसकी मां की चाकू मारकर हत्या कर दी, जिसके बाद उसने खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया।

Father in law kills daughter in law in  Bharuch

भरूच के वोहरवाड़ और कोठी इलाके में दो महिलाओं की चाकू मारकर हत्या

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी जैनुल अब्बास जनोरवाला ने सबसे पहले कोठी क्षेत्र में रहने वाली अपनी पुत्रवधू अलीफिया यूसुफ जनोरवाला पर चाकू से हमला किया। गंभीर चोटों के कारण अलीफिया की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी कथित तौर पर वोहरवाड़ इलाके में पहुंचा, जहां उसने अलीफिया की मां शहनाजबेन नमकवाला पर भी जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में उनकी भी मौत हो गई।

End of Feed