आज भरत तिवारी की श्रद्धांजलि सभा, भोज की तैयारी मं जुटे 100 हलवाई; आंदोलन जारी रखने का ऐलान

बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी की श्रद्धांजलि सभा और ब्रह्मभोज का आज आयोजन होगा। कार्यक्रम में करीब 25 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। गांव में 'भरतपुर में आपका स्वागत है' के पोस्टर भी लगाए गए हैं।

बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत भूषण तिवारी की श्रद्धांजलि सभा और ब्रह्मभोज का आयोजन आज किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार, कार्यक्रम में करीब 25 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसको लेकर गांव में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Bharat Tiwari Case

भरत तिवारी की श्रद्धांजलि सभा में उमड़ेंगे हजारों लोग!

100 हलवाई और 500 स्वयंसेवक संभालेंगे व्यवस्था

आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना को ध्यान में रखते हुए भोजन की विशेष व्यवस्था की गई है। इसके लिए 100 हलवाई और 300 सहायक भोजन बनाने में जुटे हैं। वहीं कार्यक्रम की सभी व्यवस्था बनाए रखने के लिए 500 स्वयंसेवकों की ड्यूटी लगाई गई है।

End of Feed