पंजाब में नशे के खिलाफ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान तेज, 12 जिलों में 21 हजार से ज्यादा टीचरों को मिलेगी ट्रेनिंग

पंजाब सरकार ने ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान के तहत विद्यार्थियों में नशे के शुरुआती संकेत और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान के लिए राज्य के 12 जिलों में 21850 से ज्यादा अध्यापकों को ट्रेनिंग देने की पहल शुरू की है।

पंजाब में नशे के दुरुपयोग के खिलाफ राज्य सरकार ने अपने अभियान ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ को स्कूलों तक और मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने विद्यार्थियों में नशे के शुरुआती संकेतों और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों की पहचान के लिए 12 जिलों में 21,850 से ज्यादा टीचर्स को ट्रेनिंग देने की पहल शुरू की है। इसका उद्देश्य टीचर्च को समय रहते हस्तक्षेप करने और जरूरतमंद विद्यार्थियों को उचित सहायता से जोड़ने के लिए व्यावहारिक कौशल देना है।

Punjab anti drug campaign.

पंजाब में भगवंत मान सरकार का एंटी ड्रग्स अभियान

अभियान के तहत पिछले सप्ताह फाजिल्का और तरनतारन से ट्रेनिंग कार्यक्रम की शुरुआत हुई। दोनों जिलों में 800 से ज्यादा शिक्षकों ने कार्यशालाओं में हिस्सा लिया। इसके बाद फिरोजपुर, गुरदासपुर, पठानकोट, श्री मुक्तसर साहिब, फरीदकोट, मोहाली, रोपड़, कपूरथला, लुधियाना और पटियाला में चरणबद्ध तरीके से ट्रेनिंग आयोजित किया जाएगा।

End of Feed