Bhadohi News: क्रिकेट के मैदान पर खूनी विवाद, बैट के वार से 14 वर्षीय किशोर की मौत

भदोही में क्रिकेट मैच के दौरान हुए विवाद में एक नाबालिग पर बैट से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को अभिरक्षा में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।

Bhadohi Murder News: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में क्रिकेट मैच के दौरान हुआ मामूली विवाद एक दर्दनाक हादसे में बदल गया। जहां 14 वर्षीय किशोर पर बैट से हमला किए जाने के बाद उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि क्रिकेट मैच खेलते समय नो बॉल को लेकर हुए झगड़े के बाद दूसरे नाबालिग ने आदित्य पर गुस्से में वार कर दिया। इस घटना के बाद गांव में शोक और तनाव का माहौल है। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को कस्टडी में ले लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Bhadohi murder

क्रिकेट मैच के दौरान बैट से हमला, किशोर की मौत

सिर पर बैट लगने से किशोर की मौत

पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार शाम को दुर्गागंज थाना क्षेत्र के भानीपुर गांव में हुई। जहां गांव के कुछ बच्चे अंबेडकर पार्क में क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान नो बॉल को लेकर खिलाड़ियों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर एक नाबालिग ने आदित्य के सिर पर क्रिकेट बैट से जोरदार हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

End of Feed