Monsoon Update: बेंगलुरू में झूमकर बरसे बादल, बारिश ने 133 साल का रिकॉर्ड तोड़ा

बेंगलुरू मेंं बारिश ने 133 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यहां भीषण बारिश की वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां जगह-जगह जाम लगने की खबरें आ रही हैं। 5 जून तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा और इसके बाद 8-9 जून को भी भारी बारिश होने की संभावना है।

बेंगलुरू बारिश : उत्तर भारत में भले ही भीषण गर्मी पड़ रही हो, लेकिन दक्षिण भारत के कई हिस्सों में मानसून (Monsoon) सक्रिय हो चुका है। दक्षिण भारत के राज्यों में कई जगह लगातार मूसलाधार बारिश (Heavy Rain) का दौर जारी है। जिस तरह से उत्तर भारत में लोग गर्मी से परेशान हैं, उसी तरह दक्षिण भारत में बारिश ने लोगों को परेशान किया हुआ है। आईटी सिटी बेंगलुरू में तो जून के महीने में एक दिन में बारिश का 133 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है। बेंगलुरू में जून के महीने में बारिश का औसत 110.3 मिमी है, लेकिन पिछले दो दिन में ही यहां 140.7 मिमी बारिश हो चुकी है।

Bengaluru-Rains

बेंगलुरू में रिकॉर्डतोड़ बारिश

133 साल का रिकॉर्ड टूटने के संबंध में @Bnglrweatherman ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी है। बेंगलुरू में लगातार बिजली कड़कने की आवाजें आ रही हैं। कर्नाटक के तटीय इलाकों में दक्षिण-पश्चिम मानसून (South-West Monsoon) फैल चुका है और इससे यहां जमकर बादल बरस रहे हैं। राज्य की राजधानी बेंगलुरू में जिस तरह से पिछले दो दिन में बारिश हुई है, उससे यहां के लोग बहुत परेशान हैं।

End of Feed